देहरादून-(Weather) इन जिलों मे भारी बारिश की संभावना,ऐसा रहेगा मौसम

ख़बर शेयर करें -

Uttarakhand weather-राज्य में अभी बारिश से राहत की उम्मीद कम दिखाई दे रही है।मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड के तीन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून,नैनीताल और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि हरिद्वार जिले समेत अन्य जिलों के कुछ इलाकों में भी तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, अगले तीन दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। इससे मैदानी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि अभी प्रदेश के अधिकांश शहरों में मौसम साफ है लेकिन दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है।वहीं तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान मे भी राज्य मे बारिश की संभावना जताई है।

Ad_RCHMCT