देहरादून:-(Weather) राज्य के इन जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बरसात,बर्फबारी,ओलावृष्टि होने की संभावना

ख़बर शेयर करें -

Wether, Weather uttarakhand
देहरादून:-एक बार फिर राज्य के मौसम विभाग ने तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए देहरादून, हरिद्वार,नैनीताल,टिहरी,पौड़ी, अल्मोड़ा तथा उधमसिंह नगर जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने के साथ तेज बौछार होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान राज्य के सभी जनपदों में हल्की वर्षा होने की संभावना है मौसम विभाग में सुबह 6:00 बजे से सुबह 9:00 बजे तक मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही इस बीच पिछले 24 घंटे में मसूरी में 20 .मोहकमपुर में 10 .करनपुर में 9 यूटीयू में 8.5 असरौरी में 8. यूकोस्ट में 7 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इस बीच कुछ दिनों तक धूप खिलने के बाद गुरुवार की शाम एक बार फिर झमाझम बारिश से मौसम बदल गया। आज राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी और बारिश का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने भविष्यवाणी की है कि शुक्रवार को कुछ जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने/ओलों के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में 3,500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई पर स्थित अलग-अलग स्थानों पर भारी बर्फबारी की संभावना के संबंध में चेतावनी (वॉच) भी जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

इसके अलावा, देहरादून और नैनीताल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि आज देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना हैं।

Ad_RCHMCT