देहरादून:-(Weather) राज्य के इन इलाकों मे गर्जन के साथ बारिश,बर्फबारी होने की संभावना,देखें अपडेट

ख़बर शेयर करें -

Weather, uttarakhand weather, weather

देहरादून:-राज्य मौसम विभाग ने एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तराखंड राज्य के चमोली, बागेश्वर,चंपावत और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है।

मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक जारी तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान में कहा है इन जनपदों के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम हेल्पलाइन 1905 और जनहित से जुड़े कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा: सीएम धामी ने दिए सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश, 15 अक्टूबर के बाद खुद करेंगे औचक निरीक्षण

साथ ही मौसम विभाग ने पिछले 24 घंटे में काशीपुर में 105 मिलीमीटर,रामनगर में 104 मिलीमीटर, नैनीताल में 84.5,भीमताल में 76,ज्यूलीकोट में 67. 5,लैंसडाउन में 63.5,कालाढूंगी में 55.5,कोटी में 50.5 तथा सतपुली में 48.5 मिलीमीटर बरसात रिकॉर्ड की है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा-2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की उच्चस्तरीय समीक्षा; अब तक 50.56 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 66.07 लाख पंजीकरण

शनिवार को भी बारिश का मौसम बरसात का रहने की उम्मीद है, राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने आज उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/आंधी/बर्फबारी होने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

इसके अलावा, 3,000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमपात होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने/ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ छींटे पड़ने की भी चेतावनी जारी की है।

Ad_RCHMCT