रामनगर:-कोसी नदी पर फंसे 4 मजदूरों के लिए देवदूत बनकर पहुंची फायर बिग्रेड व पुलिसकर्मियो की टीम,बचाई जान,देखिए रेस्क्यू वीडियो

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रोजेदार रेस्क्यू टीम ने बचायी नदी मे फंसे चार मजदूरों की जान

रामनगर:-कोसी नदी मे अचानक बड़े बारिश के पानी के कारण नदी के बीचो बीच टापू पर फंसे चार मजदूरो की फायर बिग्रेड व पुलिसकर्मियो की सात सदस्यीय रेस्क्यू टीम के द्वारा बामुश्किल बचाया जा सका।

कोतवाल अरूण कुमार सैनी ने जानकारी देते हुये बताया कि उन्हे सूचना मिली कि ग्राम पूछड़ी मे कोसी नदी के बीचो-बीच चार व्यक्ति पानी के तेज बहाब मे एक टापू मे फंस गये है तथा यदि समय रहते उन्हे बाहर नही निकाला गया तो उनकी जान की हानि हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

जिस पर उनके द्वारा प्रभारी अग्निशमन अधिकारी सुशील कुमार से सर्म्पक किया गया तथा तत्काल रेस्क्यू टीमो को मौके पर भेजा गया जहॉ कड़ी मशक्कत के बाद चारो फंसे हुये मजदूरो को जैसे तैसे नदी से बाहर लाकर उनके प्राण बचाये जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

बचाये गये मजदूरो मे हरीश अधिकारी पुत्र आरएस अधिकारी, रामचरण सिंह पुत्र सुख्खन सिंह, विनोद पुत्र आनन्दराम, सोनू पुत्र रामचरण सिंह सभी निवासीगण ग्राम चिल्किया,रामनगर शामिल थें।

रेस्क्यू टीम मे कोतवाली के हेड कांस्टेबिल तालिब हुसैन, कांस्टेबिल महबूब अली, फायर बिग्रेड के चालक दया ध्यानी, फायरकर्मी सुरेन्द्र सिंह राणा, मौ. सलीम अंसारी, मौ. वसीम, मोहसिन अली आदि शामिल है।

गौरतलब रहे कि तालिब हुसैन, महबूब अली, सलीम अंसारी, मोहसिन अली, वसीम रोजे रखे हुये थे मगर अपने फर्ज व हिम्मत के चलते हुये चारो की जान बचाने की टीम का हिस्सा बनने पर उन्हे इस बात पर गर्व महसूस हुआ कि रमजान के पाक माह मे उनके द्वारा ड्यूटी के साथ-2 इंसानियत का फर्ज भी निभाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

वही दूसरी ओर बचाये गये मजदूरो व उनके परिजनो तथा आसपास के ग्रामीणो ने ईश्वर व रेस्क्यू टीम का आभार व्यक्त किया।

Ad_RCHMCT