रामनगर:-(बड़ी खबर) सुरक्षा के दृष्टिगत जिलाधिकारी के निर्देश पर लखनपुर चौराहे से कोसी बैराज तक इतने समय तक समस्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा,पढ़िये आदेश

ख़बर शेयर करें -

चन्द्रशेखर जोशी

रामनगर

सुरक्षा के दृष्टिगत लखनपुर चौराहे से कोसी बैराज तक प्रातः 05 से 07 व सांय 06 से 08 तक समस्त वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा जिलाधिकारी।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सुरक्षा के दृष्टिगत कोसी बैराज से लखनपुर चौराहे क (वाया डिग्री कॉलेज, रामनगर) में प्रातः 05ः00 बजे से प्रातः 07ः00 बजे तथा सांय 06ः00 बजे से सांय 08ः00 बजे तक समस्त छोटे-बडे वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रखने के आदेश दिए हैं

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

श्री गर्ब्याल ने बताया कि विगत दिनों रामनगर निरीक्षण के दौरान देखने में आया है कि स्थानीय निवासियों का रामनगर में लखनपुर चौराहे से कोसी बैराज तक प्रातः एवं सांय में मॉर्निग वॉक, इविनिंग वॉक पर आवागमन बना रहता है। प्रातः एवं सांय इस स्थान पर बच्चें, वृद्ध एवं अन्य व्यक्ति भम्रण करते है तथा इस अवधि में मार्ग में वाहनों के आवगमन से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग में आवागमन करने वाले वाहन अन्यत्र के होते है, जिनके लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने बताया कि इस मार्ग में प्रातः एवं सांय में मॉर्निग व इविनिंग वॉक की अवधि में वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही रामनगर शहर में प्रवेश एवं निकासी हेतु अन्य वैकल्पिक मार्ग व रामनगर बाईपास उपलब्ध रहेगा।

Ad_RCHMCT