देहरादून:-(Weather) बदलेगा मौसम,इन जिलों में आकाशीय बिजली चमकने,ओलावृष्टि, बारिश की संभावना का अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Weather, uttarakhand weather, dehradun weather,

देहरादून:-(Weather) राज्य में एक बार फिर मौसम करवट लेता है।राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज और कल यानी 16 और 17 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं कहीं हल्की से हल्की बारिश गर्जन के साथ हो सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन सीजन के लिए सुगम व सुव्यवस्थित यातायात हेतु नैनीताल पुलिस का मास्टर प्लान: प्रातः 6 बजे से सड़कों पर उतरेंगे जनपद के समस्त अधिकारी

शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 18 और 19 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक 18 अप्रैल को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के शेष जिलों में भी कुछ स्थानों पर कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सभी जिलों में हल्की-मध्यम बारिश-बर्फबारी व तेज हवाओं का अलर्ट।

तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य में 16 और 17 अप्रैल को तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है वहीं 18 अप्रैल को तापमान में हल्की गिरावट दर्ज होगी ।
आज 16 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहने की संभावना है है वहीं 17 अप्रैल को अधितम और न्यूनतम तापमान बढ़कर 35 डिग्री और 22 डिग्री हो जाएगा। इसके बाद 18 ,19 अप्रैल को अधिकतम तापमान घटकर 33 डिग्री रह सकता है

Ad_RCHMCT