देहरादून:-(Weather) राज्य के इन इलाकों में गर्जन के साथ बिजली चमकने,बारिश व ओलावृष्टि की संभावना का येलो अलर्ट जारी

ख़बर शेयर करें -

Weather, uttarakhand weather

देहरादून:-राज्य के मौसम विभाग ने एक बार फिर तत्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए राज्य के उत्तरकाशी,चमोली तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं गर्जन वाले बादल विकसित होने के साथ बहुत हल्की बरसात और गरज के साथ बरसात आने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी ने पेश की आत्मनिर्भरता की मिसाल: 'देवभूमि उद्यमिता योजना' से पिथौरागढ़ की मानसी बनीं सफल बिजनेस वुमन; पारंपरिक 'ऐपन कला' को बनाया रोजगार

मौसम विभाग ने सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे तक जारी मौसम पूर्वानुमान में शेष जनपदों में मौसम शुष्क रहने की बात कही है।

मौसम विभाग ने 15 मार्च तक मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में इन दिनों बरसात एवं बर्फबारी होने की संभावना है मौसम विभाग ने 13 मार्च के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए

यह भी पढ़ें 👉  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां: मुख्यमंत्री धामी ने सचिवालय और आवास के कर्मियों के साथ किया योगाभ्यास; योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान

पर्वतीय जनपदों में कईं-कईं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है साथ ही 14 मार्च को भी बिजली के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना व्यक्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  जातिवादी नफरत की बलि चढ़ा 17 वर्षीय केतन लाल; महिला एकता मंच ने रामनगर में फूंका विरोध का बिगुल

इसके अलावा 12 से 14 मार्च तक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी और बरसात हो सकती है राज्य के शेष जनपद मौसम शुष्क रहेगा,वहीं 15 मार्च को भी मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

Ad_RCHMCT