यहां नाबालिग छात्रा से शोषण के आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग

ख़बर शेयर करें -


हरिद्वार।यहां बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर मनु शिवपुरी ने नाबालिग छात्रा का शोषण करने वाले आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की है। डॉक्टर शिवपुरी के मुताबिक बेटियों के साथ शोषण करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए। इस मामले में देर शाम हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।


डॉक्टर मनु शिवपुरी ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पन्ना लाल भल्ला म्यु इंटर कॉलेज में कार्यरत एक शिक्षक ने विद्यालय की छात्राओं का शोषण किया था। अध्यापक पूर्व में भी ऐसी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

जिस पर पहले भी विद्यालय प्रबंधन ने उसकी गलती को स्वीकार किया गया था। विद्यालय प्रबंधन तथा शिक्षा विभाग की तरफ से इस मामले को टाला जा रहा था। उनके मुताबिक राज्य के पुलिस महानिदेशक एवं मुख्यमंत्री कार्यालय को इस पूरे प्रकरण से अवगत कराया गया है।अधिवक्ता पुनीत कंसल के साथ वह छात्राओं से जाकर मिली।

यह भी पढ़ें 👉  खैनूरी गांव की क्षतिग्रस्त सड़क का सीएम धामी ने लिया तत्काल संज्ञान; चमोली प्रशासन को शीघ्र मार्ग सुचारु करने के दिए सख्त निर्देश

शिवपुरी के मुताबिक शिक्षक को बचाने के लिए छात्राओं के फर्जी हस्ताक्षर कर एक पत्र प्रधानाचार्य को दिया गया था, जिसमें लिखा गया था कि छात्राएं अब कोई कार्रवाई नहीं चाहती। उन्होंने आरोपी शिक्षक के सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार


वहीं इस मामले में कोतवाली प्रभारी राकेद्र सिंह कठैत के अनुसार इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Ad_RCHMCT