कोटद्वार में मची तबाही, जान बचाने के लिए घरों से भागे लोग

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/कोटद्वार। उत्तराखंड में बारिश के चलते हालात फिर बिगड़ने लगे हैं। यहां बारिश लगातार तबाही मचा रही है। भारी बारिश से कोटद्वार में नदी-नाले उफना गए हैं। इससे वहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मौके पर मोर्चा संभाल खुलवाया रास्ता

कोटद्वार के कौड़िया वार्ड में पनियाली गदेरे ने तबाही मचाई है। देर रात कई घरों में पानी भर गया। लोग समान छोड़ कर जान बचाने के लिए भागे। मलबे से घरों के अंदर रखा समान खराब हो गया है। आर्मी कैंप को जाने वाली पुलिया भी बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

दूसरी तरफ यमुनोत्री धाम सहित आसपास रात से बारिश जारी है। ओजरी डाबरकोट,झर्झरगाड़ सहित कहीं जगहों पर मलबा बोल्डर आने से आवाजाही बाधित हो गई है। 

Ad_RCHMCT