रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ ढेला कालेज का वार्षिकोत्सव…………

ख़बर शेयर करें -

रामनगर:-राजकीय इंटर कालेज ढेला का वार्षिकोत्सव आज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दीवान सिंह बिष्ट रहे।

जबकि मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख श्रीमती रेखा रावत व सांसद प्रतिनिधि इंदर सिंह रावत रहे।

रँगारंग कार्यक्रमों के साथ साथ पढाई में सर्वश्रेष्ठ रहे विद्यार्थियों, खेलकूद में राष्ट्रीय ,राज्य,जनपद स्तर पर गए बच्चों, साहित्यिक अभिरुचियों के लिए सर्वोत्तम छात्र छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती व इंद्रमणि बडूनी के चित्र पर मुख्य ,विशिष्ट अतिथि के साथ साथ प्रधानाचार्य श्री श्रीराम यादव द्वारा माल्यार्पण से हुई।

यह भी पढ़ें 👉  हिंदी हमारी राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक पहचान की सशक्त अभिव्यक्ति: मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी

फिर गिरीश तिवारी गिर्दा लिखित उत्तराखण्डा मेरी मातृभूमि के सामूहिक वाचन हुआ।बच्चों द्वारा उत्तराखंडी संस्कृति को केंद्र में रख विभिन्न कार्यक्रम हुए। अतिथियों ने विद्यालय विकास में पूर्ण शयिग का वादा किया।

लोकसंस्कृति दिवस को ध्यान में रख कार्यक्रम का संचालन सी पी खाती,नवेन्दु मठपाल,दिनेश निखुरपा द्वारा कुमाउँनी में किया गया।अतिथियों को शाल उठाते हुए कुमाउनी साहित्य दुदबोलि की प्रतियां भी भेंट की गई।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

इस मौके पर मनोज जोशी,प्रताप सिंह रावत,भावना अधिकारी,हरीश चंद्र,बालकृष्ण चन्द,सुभाष गोला,प्रेमसिंह,नरेश कुमार,संजीव कुमार,उषा पवार,पद्मा ,दिनेश निखुरपा,शैलेन्द्र भट्ट,सन्त सिंह,प्रदीप शर्मा समेत बड़ी संख्या में अभिवावक मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT