उत्तराखंड:-(बिग ब्रेकिंग) यहाँ लोगों का पैसा आठ गुना करने का लालच देकर सट्टा लगवा रहा क्षेत्र का सबसे बड़ा बुकी अन्य 08 सटोरियों सहित गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

लोगों का पैसा आठ गुना करने का लालच देकर सट्टा लगवा रहा किच्छा क्षेत्र का सबसे बड़ा बुकी अन्य 08 सटोरियों सहित गिरफ्तार

उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा छापामारी कर बुकी सहित कुल 9 सटोरियों को किया गिरफ्तार
              
अवैध जुआ/सट्टा की रोकथाम हेतू वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर द्वारा सेक्टर रुद्रपुर के समस्त थाना प्रभारियों को उक्त संदर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे।

जिस क्रम में पुलभट्टा पुलिस द्वारा थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट के नेतृत्व मे अपनी टीम के साथ आजाद नगर रोड में एक आम के बगीचे में सट्टा करते एक बुकी सहित 08 सट्टा खेलने वालों लोगों सहित कुल 09 लोगों को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त गणों के पास से सट्टा डायरी,पेन और लगभग 20 हजार रूपए नगद व 09 मोबाइल फोन अलग-अलग कंपनियों के बरामद हुए मोबाइल फोनों में लाखों रुपए के सट्टे के कारोबार करने का रिकॉर्ड मौजूद है।

अभियुक्त गणों में पकड़ा गया किच्छा निवासी मुख्य बुकी पवन कुमार सिंधी सबको सट्टा खिला रहा था लोगों को उनका पैसा 8 गुना करने का लालच दे रहा था पूछताछ में पवन कुमार सिंधी द्वारा  पूरे किच्छा क्षेत्र से सट्टा इकट्ठा कर आगे आगरा के अपने एक रिश्तेदार को देने की बात बताई है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

सटोरियों के नाम पते इस प्रकार है।
1- पवन कुमार पुत्र किशन चंद निवासी गिद्धपुरी चौकी दरउ थाना किच्छा जिला उधम सिंह नगर. बुकी।
2.आसिफ खान उर्फ विक्की पुत्र याकूब खान निवासी नई सुनहरी वार्ड नंबर 12 थाना किच्छा
3.सलमान पुत्र रहमान शाह निवासी हैररपुर थाना अमरिया पीलीभीत
4.मोहम्मद जावेद पुत्र मोहम्मद हसन निवासी वार्ड नंबर 18 सिरौली कला
5.मोहम्मद जावेद पुत्र मुशर्रफ निवासी उपरोक्त
6.मोहम्मद परवेज पुत्र लियाकत अली निवासी उपरोक्त
7.कामिल पुत्र अताउर रहमान निवासी उपरोक्त
8.विमल कुमार पुत्र नित्यानंद निवासी सुनहरी वार्ड नंबर 2 थाना किच्छा
9.जतिन जोशी पुत्र रामदास जोशी निवासी सैंथल थाना हाफिजगंज बरेली।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

को अवैध सट्टा डायरी, पेन, लगभग 20 हजार रुपए नगद बरामद कर सार्वजनिक स्थान पर सट्टे मे बाजी लगाते हुए आजाद नगर रोड में आम के बाग में सट्टे के खाई बाड़ी करते हुवे 09 मोबाईल फोनो सहित गिरफ्तार किया गया इनके मोबाइल फोनों में बड़ी मात्रा में सट्टे से संबंधित पैसों का लेनदेन का रिकॉर्ड बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

जिनके विरुद्ध थाना पुलभट्टा पर मुकदमा एफ आई.आर.न0. 200/22, धारा -13  जुआ एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Ad_RCHMCT