लोकतंत्र के मंदिर में होगा डिजिटल क्रांति, सीएम धामी ने विधानसभा में सुधार की दी हरी झंडी

ख़बर शेयर करें -

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को विधानसभा भवन में स्थित विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का व्यापक जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा सचिवालय, मंत्रियों के कक्ष एवं अन्य प्रशासनिक विभागों का दौरा किया और कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग पेट्रोल पंप के पास खाई में गिरे व्यक्ति का SDRF ने किया सफल रेस्क्यू

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे पारदर्शिता बनाए रखें, कार्यों को तेजी से पूरा करें और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप सेवा भाव के साथ कार्य करें। उन्होंने कार्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, अभिलेख प्रबंधन, डिजिटलीकरण की स्थिति और आम जनता व जनप्रतिनिधियों के कार्यों से जुड़ी प्रक्रियाओं का भी बारीकी से अवलोकन किया।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर: नैनीताल के खुर्पाताल में भीषण सड़क हादसा, पुलिस और SDRF की तत्परता से 21 यात्रियों की बची जान

धामी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि सभी सेवाएं सुगम, पारदर्शी और त्वरित रूप से प्रदान की जाएं। इसी उद्देश्य को लेकर विधानसभा के कार्यों को तकनीकी रूप से और अधिक सक्षम, आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग को लेकर दुग्ध संघ ने दिया सहयोग का भरोसा, 19 जून को होगा सुंदरकांड व विशाल भंडारा

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विधानसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

Ad_RCHMCT