दुःखद- अनियंत्रित बाइक खाई में गिरने से दो युवाओं की दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। आए दिन हो रहे दुर्घटनाएं जनजीवन को झकझोर रही हैं। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला हादसा मंगलवार को टिहरी जिले में दीनगांव-मुखेम मोटर मार्ग पर हुआ, जहां एक बाइक दुर्घटना में दो युवाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा ओनालगांव के पास हुआ, जब एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बाइक पर सवार 19 वर्षीय बालकृष्ण पुत्र गोविंद सिंह राणा, निवासी मुखमालगांव, और 17 वर्षीय विपिन पुत्र अजय पोखरियाल, निवासी पोखरी गांव — दोनों उपली रमोली पट्टी क्षेत्र से थे। दोनों युवक आधार कार्ड बनवाने के लिए उत्तरकाशी गए थे और लौटते वक्त यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  दून विश्वविद्यालय में 'दीक्षारम्भ सत्र' की शुरुआत: सीएम धामी ने ₹28.59 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का किया लोकार्पण; 88.4 FM कम्युनिटी रेडियो लॉन्च

बताया जा रहा है कि कौड़ार-दीनगांव-मुखेम मार्ग पर रात के समय बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: रामदत्त जोशी अस्पताल की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग, राहुल दरम्वाल के नेतृत्व में युवाओं ने CMS को सौंपा ज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेश सिंह ने तुरंत लंबगांव थाना पुलिस को सूचना दी। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र रौतेला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शवों को खाई से बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  'हर घर तिरंगा' अभियान: सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास पर तिरंगा फहराकर दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश; प्रदेशवासियों से की अभियान में जुड़ने की अपील

घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। दोनों युवकों की असमय मृत्यु से क्षेत्र में गहरा शोक है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर व्याप्त है।

Ad_RCHMCT