डीजे न बजाने को लेकर हुआ विवाद, संचालक पर धारदार हथियार से हमला

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र में एक व्यक्ति पर डीजे ना बजाने पर डीजे संचालक पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मामला काफी चर्चा में है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

सोमेश्वर के टाना सजोली निवासी पंकज सिंह नयाल ने पुलिस को बताया कि वह डीजे संचालन का काम करता है। बीते दिनों उसने सुनाड़ी गांव में एक शादी में डीजे संचालन का काम किया। रात को उसने डीजे बंद किया। कुछ युवकों ने देर रात में भी जबरन डीजे बजाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

 आरोप है कि जब उसने डीजे बजाने से मना कर दिया तो युवकों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह के मुताबिक तहरीर मिलने के बाद सुनाड़ी निवासी मुकुल राना सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT