जनपद टिहरी-यहाँ हुआ हादसा, ट्रक खाई मे गिरा,1 की मौत,1 घायल,घायल को एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू,भेजा अस्पताल।।

ख़बर शेयर करें -

देर रात्री एसडीआरएफ टीम को SO घनसाली द्वारा अवगत कराया गया कि पीपल डाली के पास एक ट्रक गिर गया है। जिसके लिए एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

उपरोक्त सूचना प्राप्त होते ही एसडीआरएफ पोस्ट कोटि कॉलोनी से मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरण के घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के चर्चित IPS प्रहलाद नारायण मीणा को केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, दिल्ली WCCB में बने उप निदेशक

एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचने के बाद पता चला कि उपरोक्त वाहन UK 07 Y0392 में 02 युवक सवार थे। ग्राम असेना और देवल के बीच ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। जिसमे से 01 युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई: गुड़ के 5 नमूने जांच के लिए भेजे, व्यापारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश

एसडीआरएफ टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे में अत्यंत विषम परिस्थितियों में खाई में उतरकर घायल युवक नाम -प्रमोद सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी ग्राम कोटी मगरो पट्टी कोटि फागुन को घायल अवस्था में बाहर निकालकर उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।

मृत व्यक्ति चालक राकेश सिंह रावत पुत्र किशन सिंह निवासी ग्राम कोटी मगरो पट्टी कोटि फागुन के शव को बाहर निकालकर बॉडी बैग के माध्यम से जिला पुलिस को सुपुर्द किया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी सुरेश तोमर के नेतृत्व में टीम आरक्षी प्रदीप सिंह, प्रेम सिंह, नीरज खंडी, कविंद्र सिंह शामिल रहे।

Ad_RCHMCT