जनपद उधमसिंहनगर- काशीपुर,महादेव नहर में बहा युवक,SDRF कर रही खोजबीन

ख़बर शेयर करें -

शनिवार को सांय DDMO रुद्रपुर द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि काशीपुर में एक युवक महादेव नहर में डूब गया है जिसकी सर्चिंग हेतु SDRF टीम की आवश्यकता हैं।

वर्तमान समय में पहाड़ों में लगातार बारिश के चलते मैदानी इलाकों में बहने वाले नदी और नहर उफान पर हैं। इसी दौरान हल्द्वानी के बनभूलपुरा निवासी चार युवक काशीपुर आये हुए थे, जहां वह महादेव नहर में नहाने के लिए चले गए। नहर का जलस्तर अधिक होने व ठीक से तैरना न जानने के कारण एक युवक नहर में डूब गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

उक्त सूचना पर पोस्ट रुद्रपुर से HC खीम बिष्ट के हमराह SDRF रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुँची। SDRF टीम द्वारा महादेव नहर में अनेक स्थानों पर गहन सर्च किया गया परन्तु युवक का कुछ पता नही चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

आज प्रातः से SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर उक्त युवक की खोजबीन हेतु गहन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

डूबे युवक का विवरण:-कामिल, उम्र 18 वर्ष, निवासी- वनभूलपुरा, हल्द्वानी, नैनीताल।

Ad_RCHMCT