अवैध गैस रिफलिंग का भंडाफोड़, तीन घरेलू गैस सिलेंडर व उपकरण बरामद, आरोपी फरार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। खाद्य आपूर्ति विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध गैस रिफलिंग पकड़ी है। पुलिस ने मौके से तीन घरेलू गैस सिलेंडरों के साथ ही रिफलिंग में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

जानकारी के अनुसार खाद्य आपूर्ति विभाग की टीम को बनभूलपुरा क्षेत्र में अवैध गैस रिफलिंग की शिकायतें मिल रही थी। इस पर पूर्ति निरीक्षक जगमोहन सिंह नेगी व रेनू त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस व विभाग की संयुक्त टीम ने लाइन नंबर सात में छापा मार दिया। इस बीच दुकान में गैस रिफलिंग कर रहे दो युवक टीम को देखकर भाग निकले।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

जबकि टीम ने मौके से तीन घरेलू गैस सिलेंडर व रिफलिंग में प्रयुक्त उपकरणों को कब्जे में ले लिया। इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Ad_RCHMCT