डीएम ने की रामनगर विधान सभा के कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए क्षेत्र के भ्रमण के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जिलाधिकारी वंदना ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में रामनगर विधानसभा क्षेत्र  में हो रहे विकास कार्यों, रामनगर विधानसभा हेतु मुख्यमंत्री घोषणाओं, विधायक रामनगर  दीवान सिंह बिष्ट द्वारा चिन्हित विकास प्राथमिकताओं की समीक्षा बैठक की। 

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की  कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण नियमित करते हुए विकास कार्यों की अद्यतन स्थिति तथा क्षेत्र भ्रमण की सूचना जनप्रतिनिधियों को भी देना सुनिश्चित करें। उन्होंने जनता एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने हेतु विभागों को निर्देशित किया ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को समय से मिल सके। जिलाधिकारी ने सिंचाई खण्ड काशीपुर के अधीन शिवनाथपुर सिंचाई नहर की सफाई हेतु सिंचाई रामनगर को सिंचाई खण्ड काशीपुर से समन्वय करते हुए एक सप्ताह के भीतर नहर की सफाई करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

नहर की सफाई होने से पानी की समुचित निकासी ही सकेगी तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित पुल को मलबे के कारण उत्पन्न खतरे को भी दूर किया जा सकेगा। रामनगर महाविद्यालय के खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किये जाने की प्रगति के सम्बन्ध में डीओ पीआरडी प्रतीक जोशी ने बताया कि निदेशालय स्तर से इस सम्बंध में 03 अगस्त को निरीक्षण कर एनओसी दे दी गई है। जिलाधिकारी ने डीओ पीआरडी को 15 दिन के भीतर कार्यदायी संस्था का चिन्हीकरण कराते हुए डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। खेलो इंडिया के तहत कानिया मिनी स्टेडियम के विस्तार का कार्य आरईएस द्वारा पूर्ण कर लिया गया है जिस सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने पीआरडी व आरईएस विभाग को 10 दिन के भीतर थर्ड पार्टी से निरीक्षण कराके हैंडओवर की कार्यवाही पूर्ण करने को कहा। 

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

बैठक में ईई सिंचाई रामनगर ने बताया कि 15 दिन के भीतर गर्जिया मंदिर के अस्थायी सुरक्षात्मक कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। स्थाई कार्यों की डीपीआर शासन को पूर्व में भेजी जा चुकी है जिस पर तकनीकी समिति द्वारा निरीक्षण कर अपनी आख्या भी शासन को प्रेषित कर दी गई है। धनराशि मिलने पर कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। बैठक में ईई जल संस्थान ने बताया कि ग्राम पंचायत ढिकुली में  प्रस्तावित हैंडपंप के स्थान को परिवर्तित करके लदुवाचौड़ में जगह चिन्हित कर ली गई है। जिलाधिकारी  ने 15 दिन के भीतर कार्य शुरू कर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी द्वारा विगत माह रामनगर क्षेत्र का निरीक्षण किया गया था जिस दौरान मालधन क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा  क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

जिलाधिकारी के निर्देशों में जल संस्थान द्वारा  वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। ग्राम में लोगों को सुचार पेयजल आपूर्ति हो रही है या नहीं इस सम्बंध में उपजिलाधिकारी रामनगर को क्षेत्र भ्रमण कर अद्यतन स्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। रामनगर क्षेत्र की विद्युत लाइन भूमिगत करने के सम्बन्ध में ईई विद्युत ने बताया कि 27 करोड़ 76 लाख की डीपीआर तैयार कर पीएम गति शक्ति पोर्टल में अपलोड कर दिया गया है। बैठक में विधायक रामनगर दीवान सिंह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी प्रकाश चन्द्र, अपरजिलाधिकारी फिंचा राम, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी,  उपजिलाधिकारी राहुल शाह, प्रोफेसर एम सी पांडेय, डिप्टी डॉयरेक्टर कॉर्बेट दिगन्त नायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

Ad_RCHMCT