बरसात के दौरान फॉगिंग और कीटनाशक दवाईयों का ‌करें नियमित छिड़काव, न पनपने पाए जल जनित रोग के कीटाणु

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन मे वित्त शहरी विकास एवं आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य जनगणना एवं पुनर्गठन मंत्री  प्रेम चंद्र अग्रवाल  अपने  जनपद भ्रमण के दौरान बुधवार को ए0टी0आई0 नैनीताल के सभागार में जनपद नैनीताल के समस्त निकायों/प्राधिकरणों के साथ ही शहरी विकास एवं आवास विभाग के विकास कार्यों  की  समीक्षा बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियो को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान मंत्री ने पीएम स्वनिधि, पीएम आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, कूड़ा निस्तारण, सफाई व्यवस्था, दवाई छिड़काव, यूजर्स चाजर,सम्पति कर,अमृत योजना,नाला सफाई,सौंदर्यीकरण के कार्यो की प्रगति की जानकारी लेते हुए मंत्री ने सरकार द्वारा गरीबों की जन-उपयोगी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े पात्रों व्यक्ति तक पहुचाने के निर्देश  सम्बन्धित अधिकारिंयो को दिए।  मंत्री ने स्थानीय निकायों को मानसून काल को देखते हुए  मैनपावर  बढ़ाते हुए सभी नालो की सफाई व्यवस्था, फॉगिंग, कीटनाशन दवाईयों के छिड़काव के अलाव अन्य कार्यो को समयबद्व पर पूर्ण करने के निर्देश दिये ताकि बरसात के दौरान जल जनित रोग के कीटाणु न पनप सके। 

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

पीएम  स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना   की समीक्षा के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए की पीएम स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के अन्तर्गत बैंकर्स के साथ समन्वय करते हुए  पात्रों लाभार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए ऋण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे  तथा आम जनमानस को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार भी करे। कहा  सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाए  धरातल पर उतरनी चाहिए ना की कागजों तक सीमित रहे। इसके उपरान्त मंत्री ने उत्तराखंड प्रशासन अकादमी में राज्य शहरी विकास  संस्थान (एस.आई.यू.डी.) केंद्र का शिलान्यास किया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

इसके उपरांत महानिदेशक ए0टी0आई0 बी डी पाण्डेय नैनीताल  ने मंत्री का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करते हुए आकादमी के कार्यो की प्रगति की विस्तृत रूप से  जानकारी मंत्री को दी। इस दौरान महानिदेशक एटीआई बीडी पाण्डेय ,अस्सिटेंट डायरेक्टर।अशोक  पाण्डेय,अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार, सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय के अलाव समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी उपस्थित थे। 

Ad_RCHMCT