आपदा प्रभावित परिवारों से मिले डॉ. धन सिंह रावत…….आपदाग्रस्त क्षेत्र का कार्य जल्द प्रारंभ करने के दिये निर्देश…….

ख़बर शेयर करें -

थलीसैंण क्षेत्र में आपदा प्रभावित परिवारों से मिले डॉ. धन सिंह रावत

आपदाग्रस्त क्षेत्र का कार्य जल्द प्रारंभ करने के दिये निर्देश

कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपद पौड़ी के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र के जैंती डांग व जैंती चक आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आपदा प्रभावितों को चैक वितरित किये।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं


सोमवार को मा0. मंत्री ने थलीसैंण के चौथान क्षेत्र पहुंचकर आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु उन्हें चेक भी वितरित किये।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

इसके पश्चात मा0 मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालयी छात्रावास पीठसैंण निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये। 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना


आपदाग्रस्त क्षेत्र निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी श्रीनगर नूपुर वर्मा, थलीसैंण मंडल अध्यक्ष नवीन जोशी, यूसीबी पूर्व अध्यक्ष मातबर सिंह रावत, डीसीबी पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Ad_RCHMCT