इस इलाके में गहराया पेयजल संकट, खाली बर्तनों के साथ लोगों का प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। राजेन्द्र नगर वार्ड 12 राजपुरा पड़ाव में व्याप्त पेयजल संकट से स्थानीय लोगों में आक्रोश भड़क गया। इससे गुस्साए लोंगो ने युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू की अगुवाई में खाली बाल्टी डिब्बों के साथ जलसंस्थान के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी करते जमकर प्रदर्शन करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये।

यह भी पढ़ें 👉  लखवाड़ परियोजना पर मुख्य सचिव का बड़ा एक्शन: दिसंबर 2034 के बजाय वर्ष 2031 तक काम पूरा करने का अल्टीमेटम; एलएंडटी और यूजेवीएनएल को दिए कड़े निर्देश

युवा नेता हेमन्त साहू ने कहा कि एक महीने में दो बार ट्यूबवेल खराब होने से विभाग के प्रति लोगों मे भारी रोष है। छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्गों को भी पानी के लिये 1 से 2 किलो मीटर दूर तक भटकना पड़ रहा है। विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में टैंकर नही भेजे जाने से लोग नाराज है। अवर अभियंता द्वारा न प्रभावित इलाके का दौरा भी नहीं किया जा रहा, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली को ₹155 करोड़ की 63 विकास योजनाओं की सौगात: सीएम धामी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास; सीमांत क्षेत्र में सुदृढ़ होगा सड़कों और पुलों का ढांचा

महिलाओं ने चेतावनी दी तत्काल व्यवस्था ठीक नही होने पर विभाग में तालाबन्दी की जायेगी। प्रदर्शन करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता प्रीती आर्या, विशाल मंडल, शिवानी बाल्मीकि, चंचला मिस्त्री, ज्योति बाल्मीकि, जसोदा जाटव, रेशमा देवी, चंद्रपाल गुप्ता, बबिता देवी, कु.नेहा, ज्योति देवी, रामकुंवर, मदन लाल, सुशील राय समेत दर्जनों लोग थे।

Ad_RCHMCT