दुःखद- रोडवेज बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड परिवहन निगम की हल्द्वानी डिपो की बस शनिवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिल्ली से हल्द्वानी जा रही रोडवेज बस बिलासपुर में थाने के पास एक चावल से भरी ट्राली से टकरा गई। यह हादसा सुबह लगभग 5 बजे हुआ, जब बस चालक को अचानक नींद आ गई और उसने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद ऊधम सिंह की शहादत दिवस पर गदरपुर पहुंचे सीएम धामी; प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि, गुरुद्वारे में मत्था टेक प्रदेश की समृद्धि की कामना की

हादसे में बस चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत पास के बिलासपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा कैंप कार्यालय में सीएम धामी ने सुनीं जनसमस्याएं: त्वरित समाधान के दिए निर्देश; दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण

दुर्घटना की सूचना मिलते ही रोडवेज अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Ad_RCHMCT