चलते डंपर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा होने से बच गया।  रुड़की-लक्सर हाईवे पर एक डंपर में अचानक आग लग गई, लेकिन चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना के कारण हाईवे पर जाम भी लग गया, जिसे पुलिस ने आग बुझने के बाद हटवाया और यातायात को फिर से बहाल किया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार दोपहर की है। डंपर चालक शौकत अली, जो सहारनपुर जिले के कोटड़ी का निवासी है, डंपर लेकर खटका गांव की ओर से ढंडेरा पेट्रोल पंप के पास जा रहा था। जैसे ही डंपर गांव नगला इमरती के पास पहुंचा, वाहन के केबिन के तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग भड़क उठी। आग बढ़ते देख चालक ने फौरन डंपर को हाईवे किनारे रोका और कूदकर अपनी जान बचाई।

यह भी पढ़ें 👉  बिना नंबर प्लेट फर्राटा भरने वाले बाइकर्स पर काशीपुर पुलिस का हंटर: एक दर्जन मोटरसाइकिलें सीज

इस दौरान डंपर का केबिन पूरी तरह से जल गया, और आग ने वाहन के अगले और पीछे के टायरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। राहगीरों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम प्रभारी सुंदर पाल, लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा और फायरमैन हरीश राणा समेत अन्य कर्मियों ने दो दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

हालांकि, आग की वजह से हाईवे पर जाम लग गया था। दमकल टीम द्वारा आग बुझाए जाने के बाद पुलिस ने जाम को हटवाया और यातायात को सुचारु रूप से चालू कर दिया।

अग्निशमन प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। डंपर के मालिक इसरार, जो पथरी के निवासी हैं, भी मौके पर पहुंचे और आग की स्थिति का जायजा लिया।

Ad_RCHMCT