ड्रग्स फ्री देवभूमि- एएनटीएफ ने मेडिकल स्टोर से बरामद की प्रतिबंधित नशे की दवाईयां, तीन दबोचे 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में नशे पर बड़ा प्रहार हुआ है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ऊधमसिंह नगर जिले के सितारगंज के ग्राम सिसैया में राजेश मेडिकल स्टोर पर छापेमारी कर प्रतिबंधित नशे के इंजेक्शन, कैप्सूल और गोलियां बरामद की हैं। मेडिकल स्टोर के स्वामी, राजेश कुमार और हरपाल सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

 इस छापेमारी में टीम ने 75 डायजापाम इंजेक्शन, 99 ब्यूप्रीनोर्फिन इंजेक्शन, 75 एविल इंजेक्शन, और एलप्राजोलम की गोलियां बरामद कीं। इसके अलावा, एक अन्य मकान के गोदाम में 1100 बुप्रेनोफिन इंजेक्शन, 2600 डायजापाम इंजेक्शन, 2000 एविल इंजेक्शन, और 1.53 लाख टरमाडोल कैप्सूल सहित कुल 5700 इंजेक्शन और 57000 एल्प्राजोलम कैप्सूल मिले।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

एएनटीएफ टीम, जिसमें प्रभारी एसआई राजेश पाण्डेय, एसआई कौशल भाकुनी और अन्य सदस्य शामिल थे, ने छापेमारी के दौरान सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर नीरज कुमार को भी मौके पर बुलाया। पूछताछ में दुकान स्वामी ने बताया कि लाइसेंस राजेश के नाम पर है, लेकिन जांच में नशीली दवाइयां पेटियों में बिना बिल के पाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

टीम ने 18 पेटियों में रखी गई प्रतिबंधित दवाइयां जब्त कर लीं और आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत बुधवार मध्य रात्रि के बाद 1:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बहेड़ी सोभित मेडिकल स्टोर का मालिक बिना बिल के दवाइयां बेचता है।

Ad_RCHMCT