Uttarakhand weather:-खराब मौसम के चलते जिलाधिकारी के निर्देश,ना फोन स्विच ऑफ रखेंगे,ना मुख्यालय छोड़ेगें अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा:-मौसम को मध्यनज़र रखते हुए जिलाधिकारी विनीत तोमर द्वारा निर्देश दिये है कि जनपद में समस्त उपजिलाधिकारी/तहसीलदार, समस्त नामित अधिकारी आई०आरoएसo एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी व समस्त अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग/ लो०नि०वि०/ पी॰एम॰जी॰एस॰वाई॰/ विद्युत वितरण खण्ड / जल संस्थान/ पेयजल निगम/ सिंचाई/ राजस्व उप निरीक्षक/ ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में सतर्कता बनाए रखेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: आध्यात्मिक राजधानी की ओर मजबूत कदम; चारधाम के साथ मानसखंड के पौराणिक मंदिरों में उमड़ा श्रद्धालुओं का रिकॉर्ड जनसैलाब

किसी भी अपरिहार्य घटना घटित होने पर आपस में समन्वय स्थापित कर घटना पर त्वरित कार्यवाही करना सुनिश्ति करेंगे, जिससे कि जन सामान्य को ससमय रहते सहायता मिल पाए। समस्त अधिकारी/ कर्मचारी किसी भी दशा फ़ोन स्विच ऑफ नही रखेंगे , तथा बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सीएम धामी ने किया 'ओहो रेडियो 89.2 एफएम' का शुभारंभ; कहा— "डिजिटल युग में भी रेडियो जनसंवाद का सशक्त माध्यम"

अपने क्षेत्र अंतर्गत किसी भी अपरिहार्य घटना घटित होने पर ज़िला आपातकालीन परिचालन केंद्र अल्मोड़ा के दूरभाष संख्या 05962-237874/237875
मोबाइल न/व्हाट्सएप० न o -7900433294
पर सूचना से अवगत कराना सुनिशिश्चित करेंगे।
साथ ही उन्होंने जनपद वासियों से भी मौसम के मद्देनजर विशेष सावधानियां बरतने की अपील की है।

Ad_RCHMCT