प्रेम प्रसंग के चलते छात्रा जेवरात लेकर प्रेमी संग हुई फरार, तलाश में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। काफी अरसे से युवक के साथ चल रहे प्रेम सम्बन्धों के कारण छात्रा अपने घर से कपड़े व जेवर लेकर फरार हो गयी। इस बाबत युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

उक्त मामला कोतवाली सिविल लाईंस अन्तर्गत ग्राम टोडा का है। घटना की बाबत वरिष्ठ उप निरीक्षक दीप कुमार ने बताया कि ग्राम टोडा निवासी युवती स्थानीय मारवाडी स्कूल की कक्षा 12 की छात्रा थी।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

एक स्थानीय युवक से युवती के प्रेम सम्बन्ध चल रहे थे, जिसके चलते छात्रा बीती शाम अपने घर से कपडे व जेवर लेकर फरार हो गयी। पुलिस द्वारा सर्विलांस के माध्यम से छात्रा को तलाश किया जा रहा है।

Ad_RCHMCT