कारखाने में आग से मचा हड़कंप, लाखों का नुकसान

ख़बर शेयर करें -

रूड़की। विदेशों में एक्सपोर्ट होने वाले उपकरण बनाने वाले कारखाने में रविवार सुबह भीषण आग लग गयी। जिससे कारखाने में रखा एक्सपोर्ट होने वाला लाखों रूपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझायी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

उक्त मामला कोतवाली गंगनहर अन्तर्गत ग्रीनपार्क काॅलोनी का है। घटना की बाबत फाॅयर बिग्रेड के थानेदार अतर सिंह राणा ने बताया कि अब्दुल हन्नान का ग्रीन पार्क काॅलोनी में लैम्प के स्टैण्ड बनाने का कारखाना है। यह स्टैण्ड अब्दुल हन्नान विदेशों में सप्लाई करता है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

रविवार सुबह अचानक कारखाने में शाॅर्ट सर्किट होने के कारण कारखाने में आग लग गयी। इस कारण अब्दुल हन्नान का लाखों रूपये मूल्य का सामान जलकर खाक हो गया। आस-पास के लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इस बीच मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Ad_RCHMCT