पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश से उफनाया सूर्या नाला, पिकप बही, पुलिस ने किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाला सूर्या नाला एक बार फिर उफान पर आ गया है। इस नाले के बहाव में एक पिकप वाहन रपट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन सवारों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की पीएम मोदी द्वारा शिलान्यास परियोजनाओं की समीक्षा; महासू देवता हनोल और जागेश्वर धाम के कार्यों को प्राथमिकता के निर्देश

बता दें कि चोरगलिया क्षेत्र में बहने वाला सूर्या नाला बारिश होते ही उफान पर आ जाता है। इस बीच पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाली बारिश के चलते भी इस मार्ग में आवागमन अवरूद्घ होता रहा है। ऐसे में पहाड़ी  क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते के चोरगलिया क्षेत्र से बहने वाले सूर्या नाले में पानी का बहाव एक बार फिर तेज हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में मानसून का इंतजार खत्म: 1 जुलाई तक राज्य में दस्तक की संभावना

तेज बहाव के चलते सितारगंज से हल्द्वानी की ओर आ रही एक पिकअप वाहन पानी के तेज बहाव के चलते नाले के किनारे गिर गया। जिसमें बैठे लोगों और चालक को पुलिस और स्थानीय लोगों रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला। 

Ad_RCHMCT