उत्तराखंड मे डंपर दुर्घटनाग्रस्त, डंपर गहरी खाई में गिरने से चालक की मौत

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchal uttarakhand-राज्य में सड़क हादसे भी कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं कभी पहाड़ों तो कभी तराई से हादसों की खबर सामने आ रही है।

ताजा मामला जनपद उत्तरकाशी के नौगांव के पास डंपर वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चालक का किया शव बरामद

आज दिनांक 20 अक्टूबर 2025 को पुलिस चौकी नौगांव से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि प्रातः लगभग 4:00 बजे एसडीआरएफ पोस्ट से  05 किलोमीटर दूर नौगांव के पास एक डंपर वाहन (UK 07CD 3406) दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना पर छह राज्यों के बीच ऐतिहासिक MoU पर हस्ताक्षर: गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में आठ दशक पुराने गतिरोध का हुआ अंत

उक्त सूचना प्राप्त होते ही एस.डी.आर.एफ. टीम उप निरीक्षक अनिल आर्य के नेतृत्व मे आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर: इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर महिला की फोटो पर अश्लील टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुँचने पर पाया गया कि उक्त डंपर वाहन  नौगांव के पास लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति (चालक) सवार था। चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

एस.डी.आर.एफ., फायर सर्विस, जिला पुलिस एवं स्थानीय लोगों द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाकर मृतक का शव खाई से निकालकर रोड हैड तक लाया गया।  शव को आवश्यक अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक की पहचान जगदीप रावत पुत्र चैन सिंह,उम्र लगभग 30 वर्ष, निवासी ग्राम सुनारा,  जिला उत्तरकाशी के रूप में हुई है।

Ad_RCHMCT