उत्तराखंड में महशूस हुए भूकंप के झटके- रिक्टर स्केल पर इतनी मापी गई तीव्रता, दहशत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में शनिवार को एक बार फिर भूकंप आया है। भूकंप का केंंद्र बागेश्वर जिला रहा। इसकी तीव्रता 2.8 रिक्टेयर मापी गई है। इससे लोगों में दहशत फैल गई। 

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण की 7वीं बोर्ड बैठक संपन्न, कई अहम विकास कार्यों को मिली मंजूरी

शनिवार को उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यह झटके दोपहर करीब सवा बारह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की जानकारी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.8 मापी गई है। हालांकि तीव्रता कम होने से अधिकांश लोगों को इसका पता नहीं चल पाया। लेकिन जिस किसी ने भी भूकंप के झटके महसूस किए, वह दहशत के चलते घरों से बाहर निकल आया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में 'दुदबोलि' का अनूठा आयोजन: उत्तराखंडी लोककवियों की रचनाओं की गूंजी संगीतमय प्रस्तुति

Ad_RCHMCT