उत्तराखंड में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, यह जिला रहा केंद्र

ख़बर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर डोल गई। यहां उत्तरकाशी में गुरूवार सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। दहशत में लोग घरों से बाहर निकल आए।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.40 दर्ज की गई। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने जनपद की सभी तहसीलों से जानमाल की सूचना लेने के निर्देश आपदा प्रबंधन को दिए।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि वर्तमान तक कहीं से भूकंप से नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का केंद्र जिला मुख्यालय के पास था। इससे पहले उत्तरकाशी जनपद में 5 मार्च को भूकंप महसूस किया गया था जिसका केंद्र उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के ही निकट था।

Ad_RCHMCT