उत्तराखंड-इस इलाके में भूकंप के झटके महसूस किए गए,इतनी रही तीव्रता

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोमवार को सुबह 9.11 बजे पिथौरागढ़ के धारचूला और बंगापानी क्षेत्र में भूकंप का झटका महसूस किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.0 मैग्नीट्यूड रही। जबकि केंद्र नेपाल में 5 किमी की गहराई पर था। धारचूला में 9.15 बजे भी भूकंप का झटका महसूस हुआ। इससे भयभीत लोग घरों से बाहर निकल आए। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।

Ad_RCHMCT