हेलिकॉप्टर हादसे का असर: केदारनाथ के लिए हेली उड़ानें ठप, श्रद्धालु पैदल रवाना

ख़बर शेयर करें -

  उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद राज्य सरकार ने एहतियातन केदारनाथ जाने वाली हेली सेवाओं को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। इस फैसले से गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलीपैड पर जमा सैकड़ों श्रद्धालु असमंजस में पड़ गए हैं। कई तीर्थयात्री अब पैदल ही यात्रा शुरू कर चुके हैं।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) के अपर कार्यकारी अधिकारी दयानंद सरस्वती ने बताया कि यह निर्णय यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति, तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों की पूर्ण समीक्षा के बाद ही सेवाएं दोबारा शुरू की जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

 गुरुवार सुबह लगभग 8:45 बजे उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक निजी हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ‘एयरोट्रांस’ कंपनी के इस हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

हेली सेवा के अचानक बंद होने से मैदान में खड़े सैकड़ों यात्री असमंजस और असुविधा की स्थिति में हैं। हेलीपैड्स पर लंबी कतारें लग गई हैं और पर्याप्त जानकारी न मिलने के कारण भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अब पैदल ही केदारनाथ के लिए रवाना हो रहे हैं, जिससे प्रशासन पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

प्रशासन ने यात्रियों से संयम बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि हेली सेवा बहाल होने की सूचना समय पर सार्वजनिक की जाएगी।

Ad_RCHMCT