बोलेरो खाई में गिरने से आठ लोग घायल, दो की हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस क्रम में चंपावत जनपद के पाटी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से आठ लोग घायल हो गए। इस हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राईका ढेला में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित

यह घटना सुबह करीब 8:40 बजे ग्राम गागर के पास हुई, जब वाहन संख्या यू०के० 04 टीए0 5247 मोड़ पर अनियंत्रित हो गया और सड़क से लगभग 150 मीटर नीचे गिर गया। वाहन में चालक सहित कुल आठ लोग सवार थे, सभी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण के लिए करता है प्रेरित: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

उप जिलाधिकारी पाटी, नितेश डांगर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि छह लोग सामान्य घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चंपावत जिला अस्पताल रेफर किया गया।

Ad_RCHMCT