रामनगर-हाइटेक निगरानी के साथ सम्पन्न हुए अग्रवाल सभा के चुनाव, देखें पूरी सूची

ख़बर शेयर करें -

Corbetthalchalरामनगर- श्री अग्रवाल सभा रामनगर के 14 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न हुए। इस ऐतिहासिक चुनाव में कुल 30 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आज़माई, जिनमें से 15 सदस्य विजयी घोषित किए गए।


चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी श्री अंशुल जिंदल एवं चुनाव पर्यवेक्षक श्री दीपक बाली (महापौर, काशीपुर) की देखरेख में पूरी प्रक्रिया सम्पन्न हुई। इस बार चुनावों में हाईटेक तकनीक का भी उपयोग किया गया। परिसर को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा गया, जिससे किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना शून्य रही।

यह भी पढ़ें 👉  उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तराखण्ड पुलिस के दो अधिकारी सम्मानित: डॉ. जगदीश चन्द्र को राष्ट्रपति पुलिस पदक, एसपी हरबन्स सिंह को गोल्ड मेडल


मतगणना प्रक्रिया भी अत्यंत पारदर्शी रही, जहाँ प्रत्येक बैलेट पेपर को बड़ी-बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया गया। इसके साथ ही आमजन के लिए परिसर के बाहर भी विशाल स्क्रीन की व्यवस्था की गई, जिससे लोग मतगणना की प्रक्रिया को सीधे देख सकें।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर


कुल 2460 पंजीकृत मतदाताओं में से 1977 ने मतदान किया, जो लगभग 80% मतदान दर को दर्शाता है। भारी मतों से जीत दर्ज करते हुए श्री शलभ मित्तल ने 1269 मत प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज


यह चुनाव न केवल सभा के लिए लोकतंत्र का जश्न रहा, बल्कि समाज के सभी वर्गों ने इसमें उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Ad_RCHMCT