उत्तराखंडः यहां जिलाधिकारी ने अफसरों के अवकाश पर लगाई रोक

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। विशेषकर के चमोली जिले में थराली तहसील क्षेत्र में 22 अगस्त की रात हुई भारी बारिश ने तबाही मचा दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। साथ ही सड़कों के टूटने से आवागमन बाधित हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड की मुख्य आधारशिला: 'युवा संकल्प दिवस' पर बोले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

26 अगस्त को चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने इस आपदा को देखते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक लगा दी है। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से सभी अधिकारियों की बैठक लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की और जल्द से जल्द सड़कों, पैदल मार्गों, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति बहाल करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

जिलाधिकारी तिवारी ने बताया कि मौसम विभाग ने जिले में भारी बारिश और भूस्खलन की संभावना जताई है। इसलिए 15 सितंबर 2025 तक केवल अपरिहार्य कारणों को छोड़कर अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर रोक रखी गई है। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने और अपने तैनाती स्थल पर पूरी तत्परता से मौजूद रहने के कड़े आदेश दिए। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के अनुपस्थिति पाए जाने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

चमोली जिले के थराली तहसील मुख्यालय समेत आसपास के कई गांवों में भारी बारिश ने व्यापक नुकसान पहुंचाया है। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है और प्रभावितों को सहायता पहुंचाने का प्रयास जारी है।

Ad_RCHMCT