यहां पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, गोलीबारी में सिपाही घायल, एक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार। देर रात बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। गौ तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। एक गौ तस्कर पकड़ गया, जबकि उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में कामयाब रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा की पहल रंग लाई: पशु आहार दर वृद्धि का आदेश स्थगित, दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार

थाना बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत गौकशी की सूचना पर मौके पर जा रही पुलिस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस मुठभेड़ में एक पुलिस जवान को गोली लग गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली है। घायलों को तत्काल रुड़की अस्पताल भेजा गया। एसएसपी हरिद्वार मौके के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

एसएसपी के आदेश पर क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार बदमाशों की तलाश में कांबिंग जारी है। एसपी सिटी, एसपी देहात पुलिस टीम ने चल रही कांबिंग में एक बदमाश को दबोचा है। गिरफ्तारी के दौरान भागदौड़ में एक बदमाश की टांग टूट गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

एक गौ तस्कर पकड़ गया, जबकि उसके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। बदमाशों की तरफ से हुई फायरिंग में रुड़की एसओजी का सिपाही नितिन भी घायल हुए हैं। 

Ad_RCHMCT