पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, घायल बदमाश से देसी तमंचा और कारतूस बरामद

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में पुलिस और बदमाश में एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। ऋषिकेश के डोईवाला थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में बाइक सवार बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश के पास से 315 बोर का देसी तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। घायल बदमाश को डोईवाला राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  'जन जन की सरकार-जन जन के द्वार' अभियान का दूसरा चरण: 1.34 लाख से अधिक लोग हुए शामिल; दोनों चरणों में जनभागीदारी साढ़े छह लाख के पार

यह मुठभेड़ हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालतप्पड़ के निकट चेकिंग के दौरान हुई। जब पुलिस ने बाइक सवार बदमाशों को बैरियर पर रुकने के लिए कहा, तो वे भागने लगे और पुलिस का पीछा करने पर उन्होंने फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान शहनवाज उर्फ सोनी, निवासी गंगोह, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) की स्थापना के लिए मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने दिल्ली में रखा मजबूत पक्ष

सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान अजय सिंह और एसपी देहात जया बलूनी सहित अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और अस्पताल में घायल बदमाश से मिले। शहनवाज पर पहले से ही गैंगस्टर एक्ट, गोकशी और पशु क्रूरता के कई मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ में बदमाश से एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार के तहत हल्द्वानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई! पुराने गोदाम में चल रहे जुए के फड़ का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

पुलिस कप्तान अजय सिंह ने बताया कि इलाज के बाद बदमाश से पूछताछ की जाएगी और उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बदमाश किस उद्देश्य से जनपद में प्रवेश कर रहा था।

Ad_RCHMCT