उत्तराखंडः भाजपा ने 6 निगमों में किया मेयर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव के बीच भाजपा ने नगर निगम के मेयर प्रत्याशियों की पहली  सूची जारी की है। पार्टी ने कुल 6 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें रुद्रपुर सीट से श्री विकास शर्मा को टिकट दिया गया है। इसके अलावा, हल्द्वानी सीट पर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है, जिसका एलान शाम तक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

भा.ज.पा. ने जो प्रत्याशी घोषित किए हैं, वे निम्नलिखित हैं:

1. हरिद्वार (ओबीसी महिला) – श्रीमती किरन जैसल  

2. श्रीनगर (महिला) – श्रीमती आशा उपाध्याय  

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

3. कोटद्वार (अनारक्षित) – श्री शैलेन्द्र रावत  

4. पिथौरागढ़ (महिला) – श्रीमती कल्पना देवलाल  

5. अल्मोड़ा (ओबीसी) – श्री अजय वर्मा  

6. रूद्रपुर (अनारक्षित) – श्री विकास शर्मा  

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक और हाइक मार्गों की होगी GPS/GIS मैपिंग: मुख्यमंत्री ने अभियान दल को किया रवाना

यह सूची भाजपा के रणनीतिक कदम को दर्शाती है, और अब सभी की नजर हल्द्वानी सीट पर टिकी हुई है, जहां प्रत्याशी के नाम का एलान जल्द होने की संभावना है।

Ad_RCHMCT