आवेश में आई पत्नी ने पति की सिर पर मारा पत्थर,मौत इलाके में सनसनी

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील के किरौली गांव में पत्नी ने पति की निर्मम हत्या कर दी। मामूली विवाद में तैश में आई पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। मामले में मृतक के भाई ने भाभी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹2.22 लाख की रिकॉर्ड नीलामी GeM पोर्टल से 34 वाहन बिके, राजस्व में बढ़ोतरी

जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार की रात की है। किरौली निवासी धीरेंद्र कांडपाल (43) और उसकी पत्नी मुन्नी देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। आवेश में आकर पत्नी ने पति के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। धीरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवाया।

यह भी पढ़ें 👉  वीकेंड पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखने को नैनीताल पुलिस मुस्तैद।

रविवार को मृतक के भाई बसंत कांडपाल ने कपकोट थाने में वारदात की जानकारी देते हुए भाभी मुन्नी देवी पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर सौंपी। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में धारा 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ad_RCHMCT