सभी लोग “एक पेड़ मां के नाम” लगाए तथा फोटो यहाँ पर करें अपलोड

ख़बर शेयर करें -

हरेला पर्व के अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अमलतास ( Golden Shower Tree ) का वृक्षारोपण किया

सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी प्रदेशवासियों विशेषरूप से युवाओं से हरेला के अवसर पर वृक्षारोपण करने की अपील की
सभी लोग “एक पेड़ मां के नाम”  लगाए तथा फोटो merilife.org पर अपलोड करें

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैब हेतु DBT से मिलेगी राशि, सीएम धामी ने की घोषणा; नेपाल आपदा राहत सहायता दल को दिखाई हरी झंडी

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने देहरादून के भागीरथ पुरम में एमडीडीए द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वृक्षारोपण किया | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने अमलतास  (Golden Shower Tree ) के पौधे का वृक्षारोपण किया |

इस अवसर पर हरेला पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रदेशवासियों से विशेषकर युवाओं से वृक्षारोपण की अपील की है। कार्यक्रम के दौरान सीएस श्रीमती रतूड़ी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड का यह लोकपर्व विश्व एवं मानव जगत को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली से खुशहाली का संदेश देता है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

मुख्य सचिव ने सभी लोगों से हरेला पर्व के अवसर पर  “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण करने तथा वृक्षारोपण की फोटो व जानकारी merilife.org पर अपलोड करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें 👉  मां नंदा-सुनंदा महोत्सव 2026: श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यातायात के लिए मुस्तैद नैनीताल पुलिस

इस अवसर पर एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad_RCHMCT