दिनदहाड़े दुकान के गल्ले का लॉक तोड़ नगदी उड़ाने वाले पिता-‌पुत्री गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी। बैलपड़ाव में दुकान का गल्ला तोड़कर फरार हुए पिता-पुत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से चोरी गई रकम में से 80 हजार बरामद कर लिए गए हैं। दोनों कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

पुलिस के अनुसार विजेन्द्र सिंह बोरा पुत्र उमेद सिंह निवासी बैलपडाव कालाढूंगी ने तहरीर सौंपी कि 14 नवम्बर को दिन में दुकान के गल्ले से अज्ञात चोरों द्वारा गल्ले का लॉक तोडकर 01 लाख 10 हजार रूपये चोरी कर ले गए। इस मामले में थानाध्यक्ष कालाढूंगी नन्दन सिंह रावत के नेतृत्व में चोरी के खुलासे हेतु टीम गठित कर कार्यवाही की गई। गठित पुलिस टीम द्वारा  घटनास्थल के आसपास पूछताछ व CCTV का अवलोकन किया गया तो वादी के गल्ले का लॉक तोडते हुये एक लडकी जिसने स्कार्प से अपना मुँह ढका हुआ था तथा घटना के बाद हेलमेट पहने व्यक्ति के साथ बिना नम्बर की TVS स्पोर्टस मोटर साइकिल पर बैठकर जाते हुये दिखायी दी।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ नैनीताल ने पीएम श्री बालिका इंटर कॉलेज का किया औचक निरीक्षण, शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने के दिए कड़े निर्देश

मामले में उ0नि0 अनीश अहमद चौकी प्रभारी बैलपड़ाव द्वारा पुलिस टीम के साथ बन्नाखेडा, बाजपुर, दोराहा, काशीपुर व जसपुर क्षेत्र के करीब 70 CCTV कैमरों को खंगालने, काफी प्रयास व सुरागरसी पतारसी के आधार पर अभियुक्तगणों को आज दिनांक 19.11.2023 को प्रातः 09:40 बजे बैतखेडी मोड आईआरबी रोड बैलपडाव से गिरफ्तार किया गया है।  जिनके कब्जे से चोरी की धनराशि व अन्य सामग्री बरामद की गई है। पूछताछ पर अभियुक्तगण पेशेवर चोर हैं जो गैग बनाकर चोरी करते हैं दोनों आपस में पिता व बेटी हैं जिनके द्वारा जनपद उ0सि0नगर व उ0प्र0 के अलग-अलग इलाको में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है।  पुनः चोरी की वारदात को अंजाम देने हेतु बैलपड़ाव की ओर आ रहे थे लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उपरोक्त के आपराधिक इतिहास एकत्रित किया जा रहा है तथा अन्य जनपदों को सूचित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का 2 नवंबर को एक दिवसीय हल्द्वानी दौरा: NKB TIMES के लॉन्चिंग समारोह में करेंगे शिरकत

गिरफ्तारी-   

1- योगेन्द्र सिंह चौधरी उम्र- 52 वर्ष पुत्र सत्यपाल निवासी ग्राम किर्तो नांगल, थाना कोतवाली बिजनौर जिला बिजनौर उ0प्र0 हाल पता संजय त्यागी के मकान में किराये पर निकट मनोकामना मन्दिर वैशाली कालोनी जसपुर उधमसिंह नगर।

यह भी पढ़ें 👉  प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता की शिकायत आई तो तय होगी जवाबदेही: भावना मेहरा

2- लक्ष्मी उम्र- 18 वर्ष पुत्री योगेन्द्र सिंह चौधरी निवासी उपरोक्त।

बरामदगी-

1- चोरी किये गए 80 हजार रूपये नगद, 

2- एक अदद पेचकस 

3- घटना में प्रयुक्त बिना नम्बर की TVS स्पोर्टस मोटर साइकिल

   गिरफ्तारी टीम-

1- उ0नि0 अनीश अहमद चौकी प्रभारी बैलपडाव 

2- हे0का0  लेखराज कम्बोज  

3- कानि0 अमरेन्द्र कुमार  

4- कानि0  रविन्द्र सिंह 

5- कानि0  राजा गौतम 

6- कानि0 अशोक कुमार 

7- म0कानि0  हेमलता बनकोटी

Ad_RCHMCT