बारात में शामिल होने के दौरान नदी में नहाने गए पिता-पुत्र, डूबने से पिता की मौत

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार। चौबट्टाखाल तहसील के एक गांव में बरात में आए पिता पुत्र नदी में नहाने गए। इसी दौरान पैर फिसलकर बेटा नदी में गिर गया। बेटे को बचाने के लिए पिता ने नदी में छलांग लगाई, जिससे पिता की डूबकर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में राजस्व वृद्धि के लिए एआई (AI) का सहारा: मुख्य सचिव ने दिए कर चोरी रोकने को AI आधारित तंत्र और विभागों के डेटा इंटीग्रेशन के निर्देश

राजस्व निरीक्षक कांता प्रसाद ने बताया कि ग्राम ग्वाड तल्ला में पौडी के ग्राम गाडक मरगांव से बारात आई थी। शुक्रवार दोपहर बरात में पहुंचे रंजीत सिंह (41) पुत्र संसार सिंह नेगी अपने पुत्र क्षितिज सिंह (14) के साथ पश्चिमी नयार नदी में नहाने चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

नहाते वक्त बेटा फिसलकर डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए पिता ने नदी में छलांग लगा दी। डूबने से पिता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से क्षितिज को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हंस अस्पताल रेफर कर दिया।

Ad_RCHMCT