आग से जलकर राख हुई कपड़े की दुकान, लाखों के नुकसान की आशंका

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल के खटीमा नगर के गोटिया इलाके में एक कपड़े की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई, जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक दुकान का सारा सामान जल चुका था।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

घटना के समय दुकानदार परवेज आलम नमाज अदा करने गए थे। उन्होंने बताया कि जब वह लौटे तो देखा कि दुकान के पास बिजली के झूलते तारों में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई थी। आग इतनी भयंकर थी कि दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, घटना के बाद गोटिया इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। दमकल की गाड़ियों को घटनास्थल पर पहुंचने में देरी हुई, जिसके कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

वार्ड सभासद जीशान अहमद ने इस मामले में बताया कि स्थानीय प्रशासन को कई बार गोटिया इलाके के अतिक्रमण के बारे में सूचित किया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यदि अतिक्रमण न होता, तो दमकल की गाड़ियां समय पर घटनास्थल पर पहुंच सकती थीं और आग पर समय रहते काबू पाया जा सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

फिलहाल इस अग्निकांड से दुकान स्वामी को भारी नुकसान हुआ है, और स्थानीय प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Ad_RCHMCT