सेना और आतंकियों के भीषण मुठभेड़, एक जवान शहीद, मेजर समेत चार घायल

ख़बर शेयर करें -

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार सुबह एनकाउंटर में एक जवान शहीद हो गया, जबकि मेजर समेत 4 जवान घायल हैं। मुठभेड़ माछिल सेक्टर के पास जंगल एरिया में हुई। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी के मारे जाने की खबर है।

न्यूज एजेंसी ANI ने रक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया- पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (BAT) आतंकियों की घुसपैठ करा रहा था। BAT के साथ SSG कमांडो और पाकिस्तानी सेना के सैनिक आतंकवादी संगठनों के साथ आतंकियों को कश्मीर भेज रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  दीपावली पर नैनीताल पुलिस अलर्ट: 233 CCTV और ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर

सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा के कमकारी इलाके में इनकी खबर मिली। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। हमले के बाद आतंकियों के जंगल में भागने की आशंका है। सुरक्षाबल जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षित दीपावली, सजग नैनीताल पुलिस: बाजारों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन गश्त और चेकिंग तेज

यह हमला कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के एक दिन बाद हुआ है। 26 जुलाई को पीएम मोदी ने कारगिल से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था- भारतीय सेना आतंकवाद को कुचल देगी और दुश्मन के मंसूबों का मुंहतोड़ जवाब देगी।

Ad_RCHMCT