उत्तराखंड: केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, 2 की मौत

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के इब्राहिमपुर गांव स्थित गणपति केमिकल फैक्टरी में सोमवार देर रात लगी भीषण आग ने भारी तबाही मचाई। घटना में दो लोगों की मौत हो गई, आग पर करीब नौ घंटे बाद काबू पाया जा सका, लेकिन फैक्टरी के अंदर बने शौचालय से एक युवक का शव बरामद हुआ है और एक घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देवप्रयाग के टॉपर विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की मुलाकात; मुख्य सचिव बोले—'सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं, मेहनत का कोई विकल्प नहीं'

रविवार की रात करीब नौ बजे बहादराबाद क्षेत्र के इब्राहिमपुर मार्ग स्थित गणपति केमिकल फैक्टरी में अचानक आग लग गई। धमाकों की आवाज से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई। आग की तीव्रता को देखते हुए मायापुर, सिडकुल और अन्य जगहों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रातभर मौके पर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने की कृषि एवं डिजिटल पुलिसिंग की उच्चस्तरीय समीक्षा: दलहन एमएसपी खरीद प्रस्ताव केंद्र को भेजने और सीसीटीएनएस डेटा रिकवरी सेंटर स्थापित करने के निर्देश

आग पर सुबह छह बजे काबू पाया गया, लेकिन फैक्टरी के अंदर भारी मात्रा में केमिकल्स होने के कारण रेस्क्यू कार्य में काफी कठिनाइयाँ आईं। आग बुझने के बाद भी रसायनों के कारण अंदर खतरा बना हुआ है। घटनास्थल का जायजा लेने के लिए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल सोमवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

हादसे के वक्त फैक्टरी में कुल पांच कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें से तीन अब भी लापता हैं। पुलिस ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश जारी रखी है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है, और लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान बताया जा रहा है।

Ad_RCHMCT