फैक्ट्री में धधकी आग- कर्मचारियों ने इस तरह बचाई जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के सिडकुल स्थित फैक्ट्री में देर रात भीषण अग्निकांड हो गया। इससे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। 20 से ज्यादा कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की सात से ज्यादा गाडियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी, चंपावत, टनकपुर और किच्छा में 24×7 जलापूर्ति एवं इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों की समीक्षा; अगस्त से शुरू होगी RTO रोड पर जलापूर्ति

घटना सोमवार की रात की है। जब पंखे और इनके पुर्जे बनाने वाली कंपनी केकेजी में संदिग्ध परिस्थितियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल से तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद मायापुर से भी तीन गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। थाने से सटी कंपनी में तुरंत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मचारियों की टीम में आग बुझाने में जुट गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से देवभूमि में शिवभक्तों का अभिनंदन; सीएम धामी ने कांवड़ियों को परोसा भोजन, पुलिसकर्मियों व पर्यावरण मित्रों को किया सम्मानित

सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि आग ने विकराल रूप धारण किया हुआ था। आग लगने से केवल कंपनी को नुकसान पहुंचा है। कोई भी कर्मचारी नहीं अंदर फंसा था। आग से कोई जनहानि भी नहीं हुई है। टीम अभी भी आग बुझाने में लगी हुई है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। नुकसान का आंकलन भी किया जाएगा।

Ad_RCHMCT