गंगा में नहाने के दौरान तेज बहाव में बहे युवक, दो बचे, एक लापता

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के हरिद्वार में गंगा दर्शन को आए बिजनौर के तीन युवक तेज बहाव में गह गए। इनमें से दो युवक तो बच निकले। लेकिन तीसरा बह गया। जल पुलिस के गोताखोरों उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: सीएम धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और कोचों को किया सम्मानित; कहा— "खेल प्रतिभाओं को वैश्विक मंच देना प्राथमिकता"

जानकारी के अनुसार देवराज (20 वर्ष) निवासी गांव कल्हेड़ी, थाना नूरपुर बिजनौर और उसके कुछ साथी गंगा दर्शन के लिए हरिद्वार आए थे। विष्णु घाट पर स्नान करने के दौरान देवराज और उसके दो साथी गंगा के बीच में चले गए। तभी अचानक वह तेज बहाव में बहने लगे। 

यह भी पढ़ें 👉  जिले में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में सामुहिक सहयोग से कूड़े को एकत्रित कर निस्तारण किया गया

दो युवक तो किसी तरह सकुशल निकल आए, लेकिन देवराज डूब गया। सूचना पर जल पुलिस के गोताखोर मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश की। शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा ने बताया कि युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Ad_RCHMCT