यहां घर में लगी आग, अंदर फंसे तीन लोगों का किया रेस्क्यू

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में गुरूवार की तड़के भीषण अग्निकांड हो गया। हरिद्वार जिले के रूड़की में एक कॉलोनी में भयंकर आग लग गई। इस आग में घर के तीन लोग फंस गए। जिन्हें फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर निकाल लिया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट का होना बताया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री आवास में उमड़ा उत्साह; मंत्रीगणों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

जानकारी के अनुसार रुड़की फायर स्टेशन को गुरूवार तड़के 4:38 बजे सूचना मिली कि अरोड़ा कॉलोनी गली नंबर 4 सोनालीपुरम में अपर्णा तोमर के मकान में आग लगी है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  'मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन': 18 सितंबर को 140 चयनित छात्रों से सीधा संवाद करेंगे सीएम पुष्कर सिंह धामी; सौंपेंगे 'सपनों के उत्तराखंड' की विजन रिपोर्ट

 फायर ब्रिगेड के लीडिंगमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि घर के स्टोर में समरसेबल के स्टार्टर में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी थी। इससे पूरे घर में धुआं भरा हुआ था। अंधेरा होने के कारण घर के अन्दर प्रवेश करना काफी मुश्किल था। 

यह भी पढ़ें 👉  दिव्यांग बच्चों के बीच सादगी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मनाया अपना जन्मदिन; केक काटकर साझा कीं खुशियां

काफी प्रयास के बाद टीम आग बुझाते हुए अंदर पहुंची। मकान में फंसे किरायेदार शुभम शुक्ला, उनकी माता और बहन को सुरक्षित बाहर निकाला गया। समय रहते आग पर काबू पाने से कोई जनहानि नहीं हुई है। 

Ad_RCHMCT