गोदाम में रखी लकड़ीयों में लगी आग,फायर के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग,देखिये VIDEO

ख़बर शेयर करें -

रामनगर-शुक्रवार की देर रात को समय 21=36 फायर स्टेशन रामनगर के MDT के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की शमशान घाट रोड पर शाकिर नामक व्यक्ति के लकड़ी के गोदाम में आग लगी है।

यह भी पढ़ें 👉  करदाताओं के हित में उठी मांग: ITR दाखिल करने की तिथि 31 अगस्त 2026 तक बढ़ाने के लिए सौंपा ज्ञापन

सूचना मिलते ही एक फायर यूनिट टीम FSSO उमेश चंद्र परगाई के नेतृत्व तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए जाकर देखा तो आग मोहम्मद इकबाल (शंकरपुर खजांची) के गोदाम में रखी लकड़ीयों में आग लगी हुई थी। जिसे FS यूनिट द्वारा MFE से पंपिंग कर दो होज पाइप फैलाकर कड़ी मशक्कत कर आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  हरित विकास का मॉडल बनेगा उत्तराखंड: 'स्वच्छ गतिशीलता परिवर्तन नीति' के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी चेक वितरित; सीएम धामी ने 11 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस तथा  लकड़ी गोदाम मालिक मौजूद रहे।।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया।आग लगने के कारण किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में 29 जुलाई को भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट', जिलाधिकारी ने दिए अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश

फायर सर्विस टीम-FSSO उमेश चन्द्र परगाई,LFM ओम प्रकाश,DVR प्रहलाद सिंह,FM रविंद्र कांबोज,FM पुष्कर सिंह,FM शंभू गिरी,FM अजय कुमार,FM विक्रांत सिंह मौजूद रहे।

Ad_RCHMCT